बस्ती अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पांच गांवों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने सोलह लोगों पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम गनेशपुर बुद्धबाजार में देवेन्द्र की गांव के ही आकाश व अनूप ने बाइक नहीं देने पर उसकी पिटाई कर दी।छावनी थानाक्षेत्र के जीजीरामपुर गांव में पुरानी रंजिश की बात को लेकर ननकऊ को गांव के बजरंगबली, रामबली, विपिन व मनीष ने मारपीट कर घायल कर दिया। छावनी क्षेत्र के ही रूपगढ (कुडहवा) में जमीन के विवाद को लेकर विमला यादव को गांव के ही रामबोध, राजकुमार व शारदा ने मिल कर पिटाई कर दी। रुधौली थानाक्षेत्र के ग्राम अन्देउरा निवासनी राधिका ने गांव के ही प्रियंका, बब्लू उर्फ राज व जयप्रकाश पर मारपीट करने व धर में रखे जेवरात व कैश चोरी कर लेने का केस दर्ज कराया है।लालगंज थानाक्षेत्र के लोइयाभारी खुर्द गांव में महिमा की बहन की हेमा को गांव के ही मुलायम निषाद, दुल्लू, नरायन समेत चार लोगों ने मारपीट किया। पुलिस ने इस संदर्भ में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है ।