बस्ती। अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के तुरकहिया मोहल्ले से गायब सोलह वर्षीया किशोरी का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। किशोरी की मां जानकी देवी ने उच्चाधिकारियों से बेटी को बरामद कराए जाने की गुहार की है। बताया कि उनकी बेटी बीते 30 मार्च 2024 की रात अचानक कहीं निकल गई। तबसे अभी तक पुलिस को इस संदर्भ में सफलता नहीं मिली है ।