बस्ती। अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रुधौली थानाक्षेत्र निपनिया कला गांव में हुई हत्या की घटना में शामिल तीन दबंगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और आरोपियो की धरपकड़ के लिए पुलिस की छह टीमे लगाईं गई हैं। पुलिस की ओर से हत्यारोपितों पर एनएसए लगाने की तैयारी शुरु हो गई है। पुलिस जल्द ही प्रशासन को इस मामले में अपनी रिपोर्ट भेजेगी। आपको बताते चलें कि रविवार की रात में द्वारपूजा के गांव के दबंगों ने डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर जमकर बवाल काटा बारातियों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी घटना किशोर बाराती नारायण (14) की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता श्रीचन्द उपाध्याय निवासी ग्राम बंधुआ, थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। मंगलवार को तीन आरोपियों कृष्णा यादव,रविन्द्र यादव व सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है औरअपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।