प्रो.आराधना प्रियदर्शनी को मिला मिस इंडिया कर्नाटका का खिताब

जयपुर :: राजधानी जयपुर में वोग स्टार ईन्डिया के द्वारा किये गए ब्यूटी पेजेंट और फैशन शो सत्र 2024, सीजन 2 का आयोजन 13 अप्रैल, शनिवार को ली मेरिडियन रिज़ॉर्ट और स्पा में किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में भारत के सर्वश्रेष्ठ उपलब्धकर्ताओं ने एक साथ मंच पर उपस्थित हुए । इस प्रतियोगिता के लिए 1300 प्रतिभागियों में से आराधना प्रियदर्शिनी जी का चयन हुआ। आराधना प्रियदर्शिनी ने मिसेज इंडिया, कर्नाटक, बैंगलोर का खिताब प्राप्त किया।

आराधना प्रियदर्शनी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। इनका नाम लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इन्होंने 4000 से भी ज़्यादा रचनाएँ हिंदी और अंग्रेजी में लिखी हैं। इनकी कुछ प्रमुख पुस्तकें जिनमें से “अगाध अभिव्यक्ति” बहुत चर्चित है। 17 साल की उम्र में इन्होंने नेशनल लेवल इंडियन आइडल इवेंट की होस्टिंग की, जिसके लिए इन्हे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री “अर्जुन मुंडा” द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन्होंने भारतीय साहित्य को बढ़ावा देने के लिए “भारतीय साहित्य संस्कृति” की स्थापना की और ये “डांसिंग डॉल्स अकादमी” की भी संस्थापिका हैं। इन्होंने भारतीय आकाशवाणी और ऑस्ट्रेलिया ट्यून्स रेडियो के लिए रेडियो जॉकी का काम किया है। ये पेशे से लेक्चरर और फिटनेस कोच भी हैं। यह एक पशु प्रेमी है और पिछले 20 साल से पशु कल्याण के लिए कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *