काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) 108 वीं गोष्ठी मनाया गया

———————————————-

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की 108 वीं गोष्ठी श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में रविवार को मनाया गया ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ गजलकार गिरीश पाण्डेय ने किया, मुख्य अतिथि डा. जगदीश नारायण गुप्ता विशिष्ट अतिथि संस्था के संरक्षक शैलेंद्र अमबष्ट जी “संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी जी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना आदरणीय नाथ सोनांचलि ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

उपस्थित कवियों और शायरों मे हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ,जयप्रकाश मिश्र धानापुर, गजलकार गोपाल केशरी, इकबाल बनारसी, नाशाद बनारसी, डा. छोटे लाल, नाथ सोनांचलि, टीकाराम शर्मा आचार्य, जमाल बनारसी, सुबोध लाल सिन्हा, शरद कुमार यादव, रामबहाल सिंह बहाल, मोहकम बनारसी,मुनींद्र श्रीवास्तव फुर्तीला, चिन्तित बनारसी, गिरीश पाण्डेय, जगदीश नारायण गुप्ता, व किशन यादव इत्यादि रहे।

अंत में संस्था के साहित्यिक सचिव जयप्रकाश धानापुरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *