कांफी दिन से फरार चल रहे अभियुक्त को कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांफी दिन से फरार चल रहे अभियुक्त को कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण एवं वारंटी धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्वेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक को0 अकबरपुर के कुशल नेतृत्व में कांफी समय से फरार चल रहे अभियुक्तो के न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी अधिपत्र में थाना हाजा से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा पर उ0नि0 की नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए कांफी दिन से फरार चल रहे अभियुक्त को मुखबिर खास /गोपनीय सूचना के माध्यम से वारंटी भूइधर पुत्र बिरोगी नि0 ग्राम पलिया फरीदपुर डल्लानिजामपुर थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर NBW परिवाद सं0-514/09 धारा 363/376/506 आईपीसी थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।गिर0 अभि 0 को न्यायालय से गिरफ्तारी के समय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया गिरफ्तार शुदा अभि. को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 लालजी पाल ,हे0का0 अजय शुक्ला रहे।