आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की डीएम ने की विभागवार समीक्षा, रैंकिंग में सुधार के दिए निर्देश
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।