सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाना के सोहावल चौराहे पर एन एच ए आई की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों पर जल्द प्रशासन की गाज गिर सकती है। सोमवार को जबरिया जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे आई ए एस प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी आदित्य विक्रम अग्रवाल ने एन एच ए आई के अधिकारियों को जाँच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोप के अनुसार शिकायत स्थानीय निवासी अनवर सादात पुत्र फैय्याद के गाटा संख्या 960 पर अवैध कब्जा कर निर्माण को लेकर थी। प्रशिक्षु एसडीएम आदित्य विक्रम अग्रवाल की जांच में पुल के बाईपास सड़क के बगल एन एच ए आई की जमीन भू- माफियाओं द्वारा खरीद बिक्री कर मकान बनाने का मामला सामने आया। भारी पैमाने पर हुए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण देख उप जिलाधिकारी ने एन एच ए आई को अधिकारी को पैमाईश करवा कर अतिक्रमण कारियों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी ने बताया कि जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर गया।पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर बिक्री खरीद कर अतिक्रमण करने की शिकायत मिली है।दोषियों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जायेगा।एन एच ए आई के संबधित अधिकारी को इलाकाई लेखपाल से पैमाइश कर जमीन खाली करवाने का मैसेज निर्देश किया गया है।