बस्ती – 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम *Planet v/s Plastic* को आधार बनाकर विद्यालय के विद्यार्थियों को हमारी पृथ्वी के वातावरण की सुरक्षा बचाव सुधार आदि के बारे में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा जागरूक किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु विद्यार्थियों को *पांच R सिद्धांत* प्रयोग के महत्व को समझाया गया। विद्यालय में चलाए जा रहे *प्लास्टिक मुक्त विद्यालय* अभियान के अंतर्गत बनाए गए *पांच R सिद्धांत विज्ञानमॉडल* का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें कक्षा 6 की छात्रा स्नेहा द्वारा बताया गया कि *5 R का मतलब है- Refuse, Reduce, Re-Use , Repurpose, Recycle* सभी छात्रों ने प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की शपथ ली।बढ़ते वायु व ध्वनि प्रदूषण से धरती की सुरक्षा हेतु वाहनों के कम उपयोग एवं साइकिल जैसे प्रदूषण रहित वाहनों के अधिक उपयोग को समझाने के लिए विद्यार्थियों को साइकिल चलाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त इस अति महत्वपूर्ण दिवस के महत्व को और अधिक सरल विधि से समझाने के लिए विद्यार्थियों ने इस विषय पर पोस्टर बनाए व पृथ्वी की सुरक्षा में मानव के योगदान को दर्शाते हुए भूमिका निर्वहन, लघु नाटिका का मंचन कार्यक्रम के अंतर्गत हमारी धरती के अन्य पशु पक्षि संरक्षण हेतु उनके भोजन पानी आदि की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार एवं बच्चों भी उपस्थित रहे।