तेज धूप व गर्मी के कारण गन्ना किसान गन्ने के फसल को सात से दस दिन के अन्तराल पर सिचाई अवश्य करें। तत्पश्चात नमी के 24 घंटे के भीतर प्रति कट्ठा 2 किग्रा यूरिया अवश्य डाले। खेतों में घास न हो उसके लिए ट्रैक्टर चालित यंत्र, पॉवर वीडर या मजदूर से खेत की निराई गुड़ाई अवश्य करें। बिज़ली कनेक्शन अवश्य कराए। सही समय है। शरद कालीन व फरवरी मार्च के खेतों में कोराजन कीटनाशक दवा का प्रयोग करने का जो कि चीनी मिल में उपलब्ध है। जो भी गन्ना किसान बायोकम्पोस्ट खाद, एसएसपी, पोटाश व ब्लेक गोल्ड नहीं डाले। वो चीनी मिल से खरीद के अपने खेतों में अवश्य डाले। अगर उपरोक्त कार्य करने मे कोई भी परेशानी हो तो चीनी मिल से संपर्क करें