बस्ती। 22 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में घर में सो रही युवती के साथ उसके गांव के ही युवक की ओर से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। आपको बताते चलें कि युवती के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर रजनीश पुरी के खिलाफ धमकी देकर छेड़खानी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है।