नहीं रहा वन विहार का पन्ना  

भोपाल, अप्रैल  वन विहार नेशनल पार्क के बाघ पन्ना की -गुरुवार दरमियानी रात मौत हो गई। 2014 में चार साल की उम्र में उसे कान्हा टाइगर रिजर्व से वन विहार लाया गया था। इसकी उम्र करीब 14 साल की थी। यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। पोस्ट मार्टम वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी ने संयुक्त रूप से किया। पोस्टमार्टम के दौरान आंतरिक अंगों के अवयवों के समूचे नमूने लिए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन अंगों को जांच के लिए स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ, जबलपुर भेजे जा रहे ह ैं। बाद में वन विहार में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *