बारात आई नहीं कि घर जलकर हुआ राख

बस्ती अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथजोत गांव में शुक्रवार दोपहर तीन बजे फूलचन्द के रिहायसी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार वालो के मुताबिक फूलचंद की बेटी मधु की शादी 19 अप्रैल को शादी थी घर में शाम को श्रावस्ती जिले से बारात आने की तैयारी चल रही थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था तभी अचानक दोपहर तीन बजे फूलचन्द के रिहायसी छप्पर में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण देखते-देखते छप्पर व उसमें रखा सारा सामान धू- धू कर जलने लगा। दरवाजे पर लगा टेंन्ट का सामान डीजे साउंड सहित छप्पर में रखा अनाज, तख्त, चारपाई , कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। घर में शादी होने  के  कारण घरवाले अत्यधिक परेशान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *