शिक्षिका के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ

बस्ती अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के प्रार्थमिक विद्यालय बहलोलवा की निलंबित प्रधानाध्यापिका पर पुलिस ने गबन का मुकदमा दर्ज किया है। यह एफआईआर सहायक अध्यपिका शिखा सिंह ने विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक बहलोलवा प्राथमिक स्कूल में पूर्व में तैनात रहीं प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी राव को अनियमितता के आरोप में बीएसए ने  बारह दिसंबर 2023 को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद स्कूल का कार्यभार सहायक अध्यापिका शिखा सिंह को दिया जाना था। लेकिन संस्पेंड की गई शिक्षिका इंदु कुमारी राव ने बीएसए के आदेश की अवहेलना करके ना तो चार्ज दिया और ना ही संबंद्ध किए गए विद्यालय पर ज्वाइन किया। उल्टे स्कूल के सभी अभिलेख भी उठा ले गईं। खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश पर भी अभिलेख नहीं सौंपा। इस बात को गंभीरता से लेते हुए बीएसए अनूप तिवारी ने 10 अप्रैल को बीईओ को विधिक कार्रवाई का आदेश दिया। बीईओ ने 15 अप्रैल को सहायक शिक्षिका शिखा सिंह को गबन का केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। शिक्षिका शिखा ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर बताया कि इंदु कुमारी राव ने विद्यालय के समस्त सरकारी अभिलेखो का गबन कर लिया है। स्कूल की एसआर पंजिका,स्थानान्तरण पंजिका, परीक्षाफल, विद्यालय की आय-व्यय पंजिका (विद्यालय प्रबन्धन समिति और मध्यान्ह भोजन निधि) चेक- बुक, पास-बुक, निरीक्षण ,बाल-गणना पंजिका, समस्त पत्र व्यवहार पंजिकाएं माह सितम्बर 2021 से पहले की समस्त अध्यापक उपस्थिति पंजिका,विद्यालय मे नियुक्त कर्मियो की अभिलेख आदि का गबन कर लिया है। तहरीर में कहा है कि निलंबित शिक्षिका ने सोची समझी रणनीति कर अपराधिक षड्यंत्र रचा। एसओ   ने बताया कि गबन धारा में यह मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *