सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे उ0नि0 पप्पू कुमार गुप्ता मय हमराह टीम द्वारा आज दिनांक 01.04.2024 को वाद संख्या 384/1994 अपराध संख्या 21/1994 धारा 379 भा0द0वि0 से संबंधित 01 वारंटी को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय भेजा गया l
गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त मुसीबत उर्फ अब्दुर्रहमान पुत्र अब्दुल गफ्फार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिंगारजोत का निवासी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पप्पू कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी बिजौरा थाना त्रिलोकपुर,हे0का0 अशोक कुमार थाना त्रिलोकपुर शामिल रहे।