किन्नर समाज का जत्था पहुँचा रामलाल के दरबार , माथा टेका

 

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम । भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में बनारस से छत्तीसगढ़ माता कौशल्या के मायके एवं रामलला के ननिहाल से सैकड़ो की संख्या में किन्नर समाज बधाई लेकर अयोध्या पहुँचा रसिक पीठाधीश्वर जानकी घाट बड़ा स्थान पहुंचा तो बाजे गाजे , नाच गाने के साथ धूमधाम बधाई लेकर अयोध्या पहुंचे । किन्नर समाज की मुखिया कोमल किन्नर अपने सभी बहनों के साथ रामलला का दर्शन पूजन के साथ हनुमानगढ़ी का भी दर्शन करते हुए जानकी घाट बड़ा स्थान पहुंचे बधाई गीतों पर घंटों नाचते रहे। तत्पश्चात मां सरयू आरती में सम्मिलित होकर दर्शन पूजन किया जानकी घाट बड़ा स्थान पर नित्यानंद तिवारी ने सभी किन्नरों का आवा भगत किया तो वही अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व तीर्थ पुरोहित समाज के मुखिया राजेश महाराज ने सभी किन्नर समाज को उपस्थित लोगों को माला , रामनामी गमछा व चंदन लगाकर स्वागत सत्कार किया। साथ ही भोजन प्रसाद व विश्राम की व्यवस्था कराई । इस अवसर पर राजेश महाराज ने कहा कि किन्नर समाज का अयोध्या से पुराना नाता है । भगवान राम सबके है । खुशी की बात यह है की भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद सवा माह का समय हो गया । और भगवान राम के ननिहाल से किन्नर समाज अपने आराध्य के लिए बधाई लेकर आये है । आज भगवान ने कोमल किन्नर को अपने दरबार बुला ही लिया । हम सबको किन्नर समाज का सेवा करने का अवसर मिला । राम लला के ननिहाल से बधाई लेकर आई कोमल किन्नर ने प्रेस प्रतिनिधि को बताया हमारे आराध्य रामलला सवा माह के हो चुके है । इसलिए हम सभी सैकड़ो की संख्या में रामलला के दरबार में बधाई लेकर आए हैं । दर्शन पूजन किया भगवान राम की के समय से हमारे समाज की पूर्वजों का पुराना नाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *