बीस वर्ष बाद दिखे हलिया पहाड़ी पर गिद्ध

ड्रमंडगंज, मीरजापुर। हलिया विकास में बीस वर्ष से गिद्ध कही दिखाई नहीं दे रहे थे अचानक हलिया पहडी पर शुक्रवार को दोपहर में सैकड़ों गिद्धों का झुंड देखने को मिला है इसकी जानकारी मिलते ही पक्षी प्रेमियों के साथ थाना अध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह भी मौके पर देखने पहुंचे और लोगों ने खुशी का एजहार किया है। लोगों का कहना है कि पहले पशुओं के मौत हो जाने के बाद गिद्धों का समुह आसमान में मडराने लगता था जो देखते ही पशुओं के मृत मलवे की सफाई कर देता था अचानक बीस वर्ष से गिद्धों की प्रजापति का लुप्त हो जाने से पक्षी प्रेमी सहित बुद्धजीवी चिंतित थे जिस पर तमाम तरह की अटकलें लगा रहे थे। अचानक सैकड़ों की संख्या में गिद्धों को पहडी पर आने की सूचना पर पक्षी प्रेमियों का हुजूम उमड पडा। जिसे देखने ग्रामीणों के साथ थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मी भी पहुंच कर विलुप्त हो रहे पक्षियों देख कर प्रसंन्नता जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *