छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन पाकर खिले चेहरे

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय

कुंडा/प्रतापगढ़ – प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील के समीप सुशीला महाविद्यालय पहाड़पुर बनोही में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मेधावी छात्र छात्राओं को स्मार्ट फ़ोन वितरित किया गया,और प्राचार्य के सयोजन में मुख्य अतिथि यमुना प्रसाद सिंह प्रबन्धक मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय हीरागंज कुंडा प्रतापगढ़ में सत्र 2022 व 2023 के मेधावियों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया और मेधावियों को फोन वितरित करते हुये मुख्य अतिथि जी ने कहा की छात्र छात्राओं को मोबाइल प्राप्त होने से भविष्य में कैरियर बनाने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर प्रबन्धक श्रीमती शशिलता सिंह अजय सिंह विजय सिंह राघवेंद्र सिंह सुनील सिंह प्रमोद पटेल ज्ञानेंद्र सिंह सूरज सिंह घुराऊ पटेल आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

प्रबन्धक श्री मती शशिलता सिंह जी ने सभी को सहृदय धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *