सांसद विनोद सोनकर के प्रयास से कुण्डा हरनामगंज रेलवे-स्टेशन शामिल हुआ आदर्श स्टेशन में 

26 फरवरी को मवई, बाबूगंज व करेंटी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज एवं आदर्श स्टेशन का होगा शिलान्यास

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी करेंगे शिलान्यास

संवाददाता अनुराग उपाध्याय

कुण्डा प्रतापगढ़। कौशांबी सांसद, संसदीय आचार समिति लोकसभा के चेयरमैन, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी विनोद सोनकर के प्रस्ताव एवं प्रयास से मवई, बाबूगंज एवं करेंटी रोड़ रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का का प्रस्ताव दिया। जिस पर मवई रेलवे फाटक पर कार्य प्रारम्भ दो माह पूर्व हो गया। कुण्डा रेलवे-स्टेशन के पश्चिमी फाटक (करेंटी रोड़)

पर सांसद के अथक प्रयास से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फाटक पर ओवरब्रिज पास कर दिया। यही नहीं कुण्डा हरनामगंज रेलवे-स्टेशन भी आदर्श रेलवे-स्टेशन में शामिल हुआ। सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 26 फरवरी को साढ़े 12 बजे देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लाईब शिलान्यास करेंगे। कुण्डा रेलवे-स्टेशन पर सांसद विनोद सोनकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ लाईब प्रसारण देखेंगे। इसके बाद क्षेत्र से आई जनता जनार्दन को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *