अनुराग लक्ष्य, 23 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
इससे पहले भी हार्बर लाइन पर स्थित गोवनडी स्टेशन की दुर्दशा पर 5 सितंबर 2023 के समाचार द्वारा मैने महाराष्ट रेलवे का ध्यान इस ओर दिलाने की कोशिश की थी। लेकिन मुंबई के इस मुख्य स्टेशन Govendi की तरफ आज तक किसी का ध्यान नहीं गया। बल्कि इस वक्त यह स्टेशन और भी दुर्दशा का शिकार हो चुका है।
पनवेल और छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेशन के बीच यह कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ता है, जैसे कुर्ला, मानखुर्द, वाशी, वडाला रोड़, बेलापुर, इत्यादि।
वैसे मुंबई रेलवे का कोई जवाब नहीं है। मोनो रेल , लोकल रेल, और अब मेट्रो का भरपूर आनंद मुंबई की जनता उठा रही है। फिर भी कुछ स्टेशनों की हालत बहुत खराब है। खासकर Govendi स्टेशन की, स्टेशन पर उतरते ही ऐसा लगता है, जैसे किसी रेलवे के कारखाने पर आ गए हैं।
इस समाचार को लिखने का तात्पर्य सिर्फ इतना है कि मुंबई रेलवे प्रशासन गोवंडी स्टेशन को जल्द अज़ जल्द फैली दुर्दशा को दूर करके उसे संपूर्ण स्टेशन में निर्मित करे। जिससे यात्रियों को सुविधाएं प्राप्त हों।