बस्ती 22 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में रविवार की रात को चोरो ने ब्यूटी पार्लर व मकान को निशाना बनाया। घर के मुख्य दरवाजा का ताल तोड इकतीस हजार नगद, आभूषण व कीमती बर्तन उठा ले गए। जिससे व्यापारीयों में दहशत का माहौल है।
पुलिस चौकी कुदरहा से दो सौ मीटर पूरब रामजानकी मार्ग के उत्तर सोना ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई सेंटर का रात 11 बजे चोरो ने ताला व दरवाजे पर लगा शीशा तोड़ा तो आवाज सुन पड़ोसी ने फोन पर घटना की जानकारी संचालिका रुबी को दी। उहोंने फोन कर घटना की जानकारी पडोसी राकेश सोनी को दी। वह बाहर देखे तो एक लड़का दुकान का ताला तोड रहा था। शोर मचाकर दौड़े तो वह फरार हो गया और सामान चोरी होने से बच गया। इसके बाद चोरो ने पार्लर के बगल उजियानपुर गांव निवासी महेंद्र प्रसाद पुत्र राम अवध के मकान का ताला तोड आलमारी से इकतीस हजार नगद, आभूषण, वर्तन व कपड़ा ले कर फरार हो गए। महेंद्र ने बताया कि पूरा परिवार कस्बे में ही दूसरे मकान में सो रहा था। दो दिनो से इस मकान पर कोई नही सोता है। सुबह जब पत्नी इंद्रावती पहुंची तो ताला टूटा व सामान बिखरा पड़ा था। फिर स्वजनों को घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज टीम के साथ पहुंच कर जांच में जुट गए। कस्बे के लोगों ने रात मे पुलिस के गस्त पर पश्न उठा रहे थे।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा सुदीप यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। छानबीन चल रही है। चोरी का शीघ्र खलासा किया जाएगा। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।