बच्चों ने मनाई खुशियां, और जलाए दीप

बस्ती 22 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, करमागजा,करियापार राउत, बस्ती-सदर में अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर के प्रांगण में भगवान रामलला जी प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विधालय के प्रांगण में भगवान श्री राम जी के चित्र पर विधालय परिवार की तरफ से पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप जलाए गये। ग्राम सभा के ग्राम प्रधान श्री अभिषेक प्रेमी ने बच्चों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही सहायक अध्यापक संतोष जायसवाल ने मिष्ठान वितरण किया।बच्चों में लक्ष्मी, खुशी यादव, प्रतिभा विश्वकर्मा,प्रियंका यादव, अनीता यादव, प्रियंका शर्मा,सुल्तान, विपिन, विकास, अमर सिंह यादव, शहाबुद्दीन, हिमांशु,शुभम सिंह, कौशल ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *