राममय हुआ संपूर्ण जनपद जगह जगह विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में संपूर्ण देश में खुशी हर्षोल्लास का माहौल रहा। इसी उपलक्ष्य में जनपद सिद्धार्थ नगर के लगभग प्रत्येक गांव,धार्मिक स्थलों पर रामधुनि ,श्री रामचरितमानस पाठ, सुंदर कांड पाठ के आयोजन के साथ-साथ भव्य जुलूस भी निकाल गया। इसी कड़ी में भनवापुर विकासखंड क्षेत्र के डोमसरा, उज्जैनिया, सिंगारजोत, भड़रिया,परसोहिया तिवारी, गागापुर सहित कई गांवो में श्री रामचरितमानस पाठ, सुंदर कांड पाठ, रामधूनी का आयोजन किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । उज्जैनिया गांव में पूर्व प्रधान प्रेमचंद्र मिश्रा के द्वारा 22 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तो वहीं पर मल्हार गांव में प्रधान प्रतिनिधि सूरज चतुर्वेदी के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । क्षेत्र के सिंगारजोत में स्थित ठाकुर राम जानकी मंदिर पर भी विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया डोमसरा गांव में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होने के साथ आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। विशुनपुरहरी गांव में डीजे व गाजे बाजे के साथ में श्रद्धालुओं ने बिशनपुर हरि दुर्गा मंदिर से सिंगारजोत तक बाइक रैली निकाली इस दौरान जय श्री राम, सियावर श्री रामचंद्र की जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज मान रहा साथ ही बिशनपुर हरि स्थित दुर्गा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *