सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में प्राण प्रतिष्ठा का संजीव प्रसारण दिखाया गया

बस्ती।22 जनवरी अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग – बस्ती में श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जो 21 जनवरी को पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारंभ होकर 22 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाप्त हुआ। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. (डॉ.) सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सपत्नीक दोनों दिन  पूजन किया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग – बस्ती के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह भी इस अवसर पर सपत्नीक उपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग तथा सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग, बस्ती के आचार्य – आचार्या बंधु – भगिनियों ने श्रद्धा एवं मनोयोग पूर्वक मानस पाठ में भाग लिया। तत्पश्चात हवन प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग में अयोध्या में नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे तीनों विद्यालयों के आचार्य आचार्याओं, छात्रावासी छात्रों एवं सैकड़ों नागरिकों ने देखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *