बस्ती 20 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गड़हा गौतम गांव के पास कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार महिला के ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से मौत हो गई है ।घटना होते ही चालक फरार हो गया आपको बताते चलें सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली के सुकरौली निवासी पूजा भट्ट पति राजेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से हरैया कस्बे के जगदीश धर्मशाला पर अपने भाई के रवि के घर आई थी देर शाम वह वापस गांव जा रही थी कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई और उनकी मृत्यु हो गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।