पूजित अक्षत पाकर श्रद्धालुओं के खिले चेहरे

 

रूधौली बस्ती 20 जनवरी  नगर पंचायत रुधौली के विभिन्न वार्डों में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सहित समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को पूजित अक्षत वितरण कर अपने अपने घरों में 22 जनवरी को दीप दीपावली मनाने की गुजारिश की। पूजित अक्षत वितरण को पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे और अपने आप को धन्य भी महसूस कर रहे हैं। विगत कई वर्षों बाद प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर जो बन रहा है।इस दौरान समाजसेवी राजकुमार सोनी,बजरंग दल के अशोक यादव, राहुल पाण्डेय ,सभासद प्रतिनिधि विपिन पाण्डेय की कुशल नेतृत्व में वार्ड में जाकर जय श्री राम के नारे लगाकर लोगों को जागरुक कर मंदिरों को सजाने, सहित दीप प्रज्वलित करने को कहा। इस मौके पर शुभम सोनी इंद्रमणि पाण्डेय, श्याम मिलन गुप्ता,दिनेश चौरसिया,सोनू चौहान,संजय राव, प्रतीक सोनी सहित अन्य समाजसेवियों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *