समारोह पूर्वक मनाया गया नागरिक सुरक्षा कोर का स्थापना दिवस 

बस्ती। नागरिक सुरक्षा कोर का 61 वें स्थापना दिवस को स्काउट भवन सभागार में समारोह पूर्वक मनाया गया, नागरिक सुरक्षा से जुड़े कुलदीप सिंह ने ध्वजातोलन के उपरांत, अन्य पदाधिकारी गण के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया, निःस्वार्थ समाज सेवा के लिए सबने शपथ भी लिया, नागरिक सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, आग लगने पर बचाव कार्य, हवाई हमले के वक्त बचाव कार्य का प्रशिक्षण, नियमित रक्तदान शिविर का आयोजन, सीपीआर प्रशिक्षण आदि का नियमित आयोजन करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने पर चर्चा हुई, जी. रहमान और अब्दुल हलीम ने नए स्वयं सेवकों को जोड़ने पर बल दिया, राकेश कुमार सैनी, भूपेश कुमार सिंह, प्रताप शंकर पाण्डेय, संगीता प्रजापति, अबू अनस , आदर्श मिश्रा, प्रमोद, रंजना, पूजा गौड़ आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *