बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को किया नमन्

बस्ती – जिला बस्ती के बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बुधवार को शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रधानाचार्या ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे।

उन्होंने दलित जाति के लिए काफी काम किया। वे समाज से भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने हमेशा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकार के लिये संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

आज हम सबको बाबा साहब के विचारों उनके उद्देश्य के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी बनती है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकारों कर्तव्य और विविधता में एकता हमेशा कायम रहने की इजाजत देता है।

बाबा साहब का संविधान ने देशवासियों को प्रेम भाव से मिलजुल कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने की सीख देता है। वे युगो तक याद किये जायेंगे।

इस दौरान विद्यालय की समस्त शिक्षिकाऐं एवं छात्राओं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *