अमरमणि मामले में अब होगी कुर्की

बस्ती 3 दिसंबर  अमरमणि त्रिपाठी को कोर्ट ने अगली तारीख 20 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया है,22 साल से लटके हुए मुकदमे में कोर्ट  ने   कई  बार नोटिस  जारी कर बस्ती पुलिस को कुर्की का आदेश  भी दिया है,कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बस्ती एसपी को नई टीम गठित कर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं,अभियुक्त अमर त्रिपाठी के वकील ने हाईकोर्ट कोर्ट में 482 लंबित होने की बात रखी गई।

आपको बताते चलें कि 22 साल पहले बस्ती जिले के एक व्यवसायी के बेटे के अपहरण के आरोप में फरार अमरमणि त्रिपाठी आज भी बस्ती न्यायालय में नही हुए पेश हुआ,जिसको लेकर कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए 83 के तहत नोटिस जारी कर कुर्की का आदेश दिया है साथ ही अभियुक्त अमरमणि त्रिपाठी की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर 20 दिसंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।

दरसल मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में कुछ सप्ताह पहले रिहा हुए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को कल बस्ती जिले के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होना था,जहां पर बस्ती कोतवाली में उनके खिलाफ 22 साल पहले बस्ती के एक व्यवसायी के बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था,जिसकी करवाई बस्ती की एमपी एमएलए कोर्ट लगातार चल रही थी,लेकिन आरोपी अमरमणि त्रिपाठी के लगातार कोर्ट में पेश न होने के चलते इस मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।जिस पर 16 अक्टूबर को एमपी एमएलए कोर्ट के जज ने कड़ा रूख अपनाते हुए बस्ती पुलिस अधीक्षक को यह आदेश दिया कि वह हर हाल में अमरमणि त्रिपाठी को कोर्ट में पेश करे,जिसके चलते आज उन्हें कोर्ट में पेश होना था लेकिन अभियुक्त अमरमणि त्रिपाठी के वकील ने खराब तबियत का हवाला देते हुए अमरमणि त्रिपाठी कल भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। न्यायालय ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *