बकरी चराने गई किशोरी का शव मिला

मऊ (चित्रकूट)  बकरिया चराने गई किशोरी की मृत्यु होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये घटना थाना क्षेत्र के तिलौली ग्राम केे धूरा नाला के समीप की है। बताया गया कि बाबूलाल की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू बकरियां चराने के लिए गई थी। वापस बकरियां आ गई, लेकिन पुत्री नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। रात्रि लगभग दो बजे धूरा नाला के समीप लहूलुहान दशा में शव मिला। शव को छिपाने का प्रयास किया गया था। परिजनों ने बताया कि पुत्री के सिर, गला और हाथ में चोट के निशान थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका तीन भाई, दो बहन में छोटी थी। मां ऊषा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *