श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हुआ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

 

अयोध्या l आगामी 6 सितंबर को प्रारंभ होने वाली नगर की श्री कृष्ण जन्माष्टमी समितियों से संबंधित समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए नगर निगम के अधिकारियों और केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने जन्माष्टमी समितियों के पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू,अपर नगर आयुक्त श्री शशि भूषण राय, अपर नगर आयुक्त श्री वागीश कुमार शुक्ला तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में किया।सबसे पहले साहबगंज लोनियाना तथा पुलिस चौकी साहबगंज के पीछे स्थित जन्माष्टमी समितियों के पंडाल स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात अश्विनीपुरम कॉलोनी, सरयू विहार कॉलोनी, वजीरगंज, लालबाग पानी की टंकी, कोहारन टोला, मकबरा आदि स्थलों का निरीक्षण हुआ। जन्माष्टमी समिति के पदाधिकारीयों द्वारा मुख्य रूप से क्षतिग्रस्त सड़क, नाली के पत्थर, रोड लाइट, टूटे इंटरलॉकिंग ईंट,जलभराव आदि समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जिसे शीघ्रता से समाधान करने का निर्देश अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को दिया। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि 6 सितंबर की मध्य रात में भगवान श्री कृष्ण का उत्सव प्रारंभ हो जाएगा तथा भगवान श्री कृष्ण पंडालों में विराजमान हो जाएंगे, आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो इसके लिए आज हम लोग पंडाल स्थलों के निरीक्षण के लिए निकले थे जिससे समय रहते हैं समस्याओं का निराकरण कराया जा सके। निरीक्षण करने वालों में प्रमुख रूप से केंद्रीय समिति के सह संयोजक गगन जायसवाल, पुलिस विभाग के समन्वयक जे एन चतुर्वेदी, विद्युत विभाग के प्रभारी सुप्रीत कपूर,केशव बिगुलर, नगर निगम समन्वय एवं पार्षद राजेश गौड़, जोनल प्रमुख अतुल सिंह, राजू जायसवाल के साथ ही सहायक नगर आयुक्त श्रीमती अंकित शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अशोक गुप्ता, सहायक अभियंता जलकल गिरजेश तिवारी, अवर अभियंता जलकल कुमारी अनु जायसवाल, अधिशासी अभियंता सिविल श्री मोद नारायण झा, अवर अभियंता सिविल श्री राजपति यादव, सफाई निरीक्षक राजेश वर्मा, सुपरवाइजर जलकर राजेश कुमार,कार्यालय प्रभारी इंद्रसेन के साथ सफाई निरीक्षक कमल कुमार, देवी प्रसाद शुक्ला, राकेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि श्री की जन्माष्टमी का महोत्सव 6 सितंबर की मध्य रात से लगभग दो दर्जन स्थानों पर परम्परागत रूप से पंडाल लगाकर मनाया जाएगा जिसका विसर्जन 13 सितंबर को परंपरागत मार्ग से निकलकर चौक, रिकाबगंज, नियावां,कैंट होते हुए गुप्तार घाट पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *