बस्ती पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुड़कट्टी,बस्ती-सदर, बस्ती में विकास खण्ड स्तरीय बेसिक खेल कूद प्रतियोगिता में पी.ए.श्री. उच्च प्राथमिक विद्यालय, परसाजागीर, बस्ती-सदर के बालक वर्ग में रितेश ने चक्का फेक में प्रथम, सौरभ मौर्या ने गोला फेक में प्रथम,युवराज नें 100 मीटर दौड़ में प्रथम,शनि नें 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सहायक अध्यापक सन्तोष कुमार जायसवाल और अनुदेशक राजपती यादव के द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।खिलाड़ियों की सफलता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद गुप्ता,सहायक अध्यापक डा. राम शंकर पाण्डेय,शैलेश सिंह,नितिश श्रीवास्तव,मयंक श्रीवास्तव,ज्योति विश्वकर्मा,राजेश चौधरी,अभिषेक यादव, अनुपम पाण्डेय, अखतरून निशा आचल पाल,अवंतिका उपाध्याय नें सफलता प्राप्त किये बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दिया।यह बच्चें दिनांक 30 नवम्बर 2026 से नेशनल इण्टर कालेज, हरैया,बस्ती में जनपदीय बेसिक खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।





Views Today : 989
Who's Online : 12