बस्ती में 30 नवंबर से लगेगी मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 10 दिनों तक चलेगी प्रदर्शनी, साफ-सफाई, बिजली, सुरक्षा और स्टॉल आवंटन की तैयारियां शुरू
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, बस्ती में 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रदर्शनी को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष एवं परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, बस्ती मंडल आनंद शुक्ला ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदर्शनी स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्टॉल आवंटन तथा व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रदर्शनी स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करेंगे, ताकि आयोजन व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।







Views Today : 17629
Who's Online : 20