रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने बूथों का किया निरीक्षण
रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त ने बूथो का निरीक्षण कर नये व पात्र मतदाता के नाम बढ़ाये जाने के लिए दिये आवश्यक निर्देश
बस्ती । विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत शनिवार को रोल प्रेक्षक, बस्ती, संत कबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर/मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने बस्ती सदर विधान सभा-310 एवं कप्तानगंज विधानसभा-308 के बूथों का निरीक्षण किया। बस्ती सदर के अन्तर्गत गांधीकला भवन बूथ संख्या 129, 130, 131, 132, 133 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त बूथो के बी0एल0ओ0 श्रीमती सावित्री देवी, नितान्त कश्यप, श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती आशा देवी, शाकेत सिंह, उपस्थित पाये गये। पांचों बूथों के बी0एल0ओ0 एक साथ बैठे हुए पाये गये और उनमें से किसी भी बी0एल0ओ0 ने अपना पहचान पत्र धारण नही किया था न ही किसी बी0एल0ओ0 के पास बी0एल0ओ0 रजिस्टर पाया गया। इसके सम्बन्ध में रोल प्रेक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रमोद कुमार को निर्देशित किया गया कि इनके बैठने के लिए अलग-अलग बूथ के अनुसार व्यवस्था करायी जाय एवं पहचान पत्र भी उपलब्ध कराये जाय। बी0एल0ओ0 को भी निर्देशित किया कि अपना-अपना पहचान पत्र अवश्य धारण करे, जिससे उनका नाम व बूथ संख्या की पहचान आम जनमानस को आसानी से हो सके।
इसके उपरान्त प्राथमिक विद्यालय बैरिहवॉं बूथ संख्या 124, 125, 126 का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 124 के बी0एल0ओ0 श्रीमती चन्द्रकला के कार्यो से रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए उनकी प्रसंशा भी किये। सम्बन्धित बी0एल0ओ0 ने फार्म-6, फार्म-07 एवं फार्म-08, जेन्डर रेशियों, बी0एल0ओ0 रजिस्टर के बारे में जानकारी दी। उपरोक्त सभी बूथों पर 17 नवम्बर 2026 से आज तक फार्म संख्या-06, की संख्या काफी कम पायी गयी। इसके सम्बन्ध में रोल प्रेक्षक ने उन्हें निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं के फार्म-06 प्राप्त कर शीध्र कार्यवाही की जाय।
कप्तानगंज विधानसभा-308 के अन्तर्गत कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कप्तानगंज-।। बूथ संख्या 299, 300 निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान में पाया गया कि दोनो बूथो पर फार्म-6 की संख्या बहुत कम पायी गयी। फार्म संख्या-6 बढ़ाने के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
उपरोक्त सभी बूथों के निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बूथ पर फार्म संख्या-06, 07, 08 की संख्या कम पायी गयी एवं किसी भी बी0एल0ओ0 के पास बी0एल0ओ0 रजिस्टर नही पाया गया, किसी भी बूथ पर प्रचार प्रसार हेतु फलेक्सी/बैनर नही पाया गया। इस सम्बन्ध में प्रेक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि फार्म संख्या-06, 07, 08 की संख्या बढ़ाने के लिए सम्भ्रान्त नागरिकों/जनप्रतिनियों का भी सहयोग लिया जाय एवं प्रत्येक बी0एल0ओ0 को बी0एल0ओ0 रजिस्टर एवं बी0एल0ओ0 पहचान पत्र भी उपलब्ध कराया जाय। रोल प्रेक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि अभियान के दौरान व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि कोई भी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से छूटने न पाये। उन्होने ने यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करें।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बस्ती सदर प्रमोद कुमार, हर्रैया के प्रदुम्मन कुमार, कप्तानगंज के शशि बिन्द कुमार द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
———–







Views Today : 17631
Who's Online : 21