प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, योजना पूरी तरह निःशुल्क
बिचौलियों के झांसे में न आएं लाभार्थी, शिकायत के लिए डूडा ने जारी किए अधिकारियों के मोबाइल नंबर
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पूरी तरह निःशुल्क है। योजना का लाभ दिलाने, जीओ टैगिंग कराने अथवा लाभार्थियों के खाते में धनराशि स्थानांतरित कराने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है या प्रलोभन देता है तो उससे सावधान रहें। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उक्त जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि नगर पालिका परिषद बस्ती सहित नगर पंचायत गायघाट, मुंडेरवा, बनकटी, नगर बाजार एवं कप्तानगंज क्षेत्र के लाभार्थी अपनी शिकायत सीएलटीसी आशीष कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 6393328297 पर दर्ज करा सकते हैं।
इसी प्रकार नगर पंचायत हर्रैया, गनेशपुर, रुधौली, भानपुर एवं बभनान क्षेत्र के लाभार्थी सीएलटीसी अविनाश मौर्य के मोबाइल नंबर 9151999456 पर शिकायत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की शिकायत का निर्धारित स्तर पर समाधान नहीं होता है तो वह उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा के मोबाइल नंबर 9151999189 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
परियोजना अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी भी बिचौलिए को धनराशि न दें और किसी के बहकावे में न आएं। योजना का लाभ पूरी तरह निःशुल्क है।







Views Today : 17627
Who's Online : 20