श्रमिकों के सम्मान जरूरतमंदों की सेवा से साकार होगा विकसित हर्रैया का संकल्प : अजय सिंह
*शक्ति शरण उपाध्याय*
बस्ती। विधानसभा हर्रैया के ब्लाक परिसर परसरामपुर में विशेष श्रमिक सहायता शिविर एवं नव मतदाता जोड़ो अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने जरूरतमंद माताओं बहनों एवं क्षेत्रवासियों को कंबल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों की सहायता और श्रमिकों का सम्मान करना जनसेवा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। शिविर के माध्यम से श्रमिक भाई बहनों के नए पंजीकरण नवीनीकरण तथा उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने की व्यवस्था की गई। इस दौरान अजय सिंह ने उपस्थित युवाओं माताओं बहनों एवं क्षेत्रवासियों से SIR अभियान के तहत फार्म 6 भरकर पात्र नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे इसके लिए सभी को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। विधायक अजय सिंह ने कहा कि श्रमिकों को सम्मान जरूरतमंदों को सहारा युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी का अवसर दिलाना ही विकसित हर्रैया के संकल्प का आधार है। जनसेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी के माध्यम से क्षेत्र के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।







Views Today : 17846
Who's Online : 33