अनुराग लक्ष्य, 29 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
आज आप जिन लीला भंसाली और एस एस राजा मोली को बड़े बड़े और भव्य सेट लगाते हुए फिल्मों में देखते हैं। इसकी शुरुआत कई दशक पहले के आसिफ़ और सोहराब मोदी जैसे फिल्मकार इसकी नींव रखने वाले थे। जिसमें पहला नाम आता है सोहराब मोदी का।
1897 में जन्में सोहराब मोदी को बचपन से ही थियेटर के दीवाने थे।
1936 में उन्होंने मिनर्वा मूवी की स्थापना की और फिल्म पुकार, वल्लभ और सिकंदर जैसी फिल्मों को बनाकर अपनी भव्यता को दर्शाया था।
1936 में उन्होंने जब अपनी फिल्म सिकन्दर में पोरस का रोल अदा किया तो अंग्रेज़ों ने दांतों तले उंगली दबा ली। लेकिन सोहराब मोदी का अभी सबसे बड़ा सपना अभी बाकी था। वोह फिल्म थी झांसी की रानी । इस फिल्म को बनाने में उन्हें 11 साल लग गए । जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी महताब को रानी लक्ष्मी बाई बनाया था, फिल्म तो बनी लेकिन बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
कहा जाता है कि उस वक्त इस फिल्म को बनाने में 60 लाख की बड़ी रकम खर्च हुई थी, जो उस वक्त के लिए एक बहुत बड़ी रकम थी। लेकिन इतनी मेहनत और भव्यता के बावजूद झांसी की रानी फ्लॉप हो गई, और सोहराब मोदी क़र्ज़ में डूब गए। हालांकि 1954 में आयी उनकी फिल्म मिर्ज़ा ग़ालिब ने उन्हें संभाल लिया। इस फिल्म को राष्ट्र पति का स्वर्ण पदक भी मिला। इसी के साथ 1980 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से उन्हें सम्मानित भी किया गया, लेकिन भारत की सबसे बड़ी फिल्म सम्राट अशोक बनाने का सपना उनका अधूरा रह गया और 28 जनवरी 1984 को बोन मैरो कैंसर से पीड़ित होने की वजह से उनका देहान्त हो गया।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 986
Who's Online : 13
