अनुराग लक्ष्य, 24 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
याद कीजिए फिल्म आनन्द का वोह गीत , ज़िंदगी कैसी है पहेली हाय, कभी यह रुलाए कभी यह हंसाए । जिसे मन्ना डे साहब ने गाकर ज़िंदगी की उस तल्ख सच्चाई से रूबरू कराया था जिसे सुनकर इंसान के वजूद को तलाशने पर मजबूर हो जाता है।
आनन्द एक ऐसे किरदार की कहानी थी, एक ऐसे इंसान की कहानी थी जो अपनी मौत को शिकस्त देकर गया। मर कर भी हर दिलों में आज तक ज़िन्दा है।
आनन्द हर उस सच्चे इंसान की कहानी थी जो मौत से कभी नहीं डरता । आनन्द उस इंसान की कहानी थी जो अपनी मौत के पीछे नहीं आगे आगे चलता रहा। यह जानते हुए भी कि वोह जिस कैंसर से पीड़ित है, उसकी वजह से वो सिर्फ़ 6 महीने बाद मौत के आगोश में चला जाएगा।
वाह रे फिल्म के निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी, आपकी निर्देशन क्षमता को दिल से सलाम करता हूँ। उससे भी ज्यादा राजेश खन्ना के किरदार आनन्द और अमिताभ के किरदार बाबू मोशाय को जीवन्त करने वाले अभिनेता सुपर स्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की भी जितनी तारीफ की जाए कम है।
मेरी नज़र में सुपर स्टार राजेश खन्ना के ज़िंदगी की यह सबसे खूबसूरत फिल्मों में एक है। साथ ही बाबू मोशाय के अमिताभ बच्चन की भी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। जो हिंदुस्तानी फ़िल्मों की फेहरिस्त में आज भी सबसे सफ़ल और कालजई फिल्मों में आती हैं। जो आज के दौर के फिल्मकारों के सामने एक प्रश्न खड़ी करती हैं कि आज के निर्माता और निर्देशक क्यों नहीं ऐसी फिल्मे बनाने का साहस जुटा पा रहे हैं। मेरी नज़र में सिर्फ सीधा सा जवाब यह है कि आज की तारीख़ में न तो ऋषिकेश मुखर्जी जैसे फिल्मकार हैं और न ही आनन्द जैसे किरदार को अमर कर देने वाला राजेश खन्ना हैं ।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 1352
Who's Online : 13
