अनुराग लक्ष्य, 22 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
आज से तकरीबन 30 साल पहले निर्माता निर्देशक सुभाष घई की एक फिल्म आई थी जिसका नाम था ,विधाता, यह फिल्म दिलीप कुमार की फिल्मी कैरियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है । जिसमें दिलीप कुमार का साथ दिया था, शम्मी कपूर, सुरेश ओबेरॉय, संजय दत्त और अमरीश पुरी ने । साथ में संजीव कुमार का भी एक महत्वपूर्ण रोल था ।
फिल्म रिलीज़ हुई तो दिलीप कुमार के अभिनय की तारीफ तो हो रही थी लेकिन संजीव कुमार के उस कालजई अभिनय की कुछ ज़्यादा ही तारीफ हो रही थी। तब फिल्मी पत्रिका मायापुरी में एक लेख छपा था, जिसका शीर्षक था, दिलीप कुमार+शम्मी कपूर _ संजीव कुमार ।
उस समय इस शीर्षक के लेख की बहुत ही चर्चा हुई थी।
वैसे अगर आपको बताते चलें कि आज से तकरीबन 50 साल पहले भी एक फिल्म आई थी जिसमें बलराज साहनी, दिलीप कुमार और संजीव कुमार ने एक साथ काम किया था और उस फिल्म का नाम था ,संघर्ष, साथ में वैजयंती माला की बेजोड़ अदाकारी से हिंदी सिनेमा चमचमा उठा था। संघर्ष फिल्म बनारस के पङों पर आधारित थी। फिल्म रिलीज़ हुई तो संजीव कुमार एक बेजोड़ अभिनेता साबित हुए। उनके सशक्त अभिनय की बलराज साहनी और दिलीप कुमार ने भी बहुत पसंद किया था। संजीव कुमार के अभिनय की इसी असाधारण प्रतिभा को देखते हुए दिलीप कुमार ने फिल्म ,नया दिन नई रात, में संजीव कुमार को लेकर फिल्म बनाने की बात कही थी, जिसमें संजीव कुमार ने उस फिल्म 9 रोल निभाए थे।
देखा जाए तो हिंदी सिनेमा में संजीव कुमार को अक्सर फिल्म शोले के ठाकुर की भूमिका के लिए याद करते हैं लेकिन संजीव कुमार के अभिनय की मीनार सच में बहुत ऊंची है। इस अभिनेता की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि धर्मेंद्र राजेश खन्ना, जितेंद्र जहां जवानी के दिनों में बुजुर्गों वाले रोल से कतराते थे वहीं दूसरी तरफ संजीव कुमार ने अपने स्टारडम में फिल्म आंधी, त्रिशूल, जानी दुश्मन और शोले जैसी फिल्मों में परिपक्व किरदार निभा कर अमर हो गए ।
संजीव कुमार के सफल फिल्मों में
आंधी,खिलौना,अनामिका,सच्चाई, कोशिश, अनहोनी, बचपन, नौकर, रिवाज, अंगूर, नमकीन, सूरज और चंदा, राजा और रंक, वक्त की दीवार,
धरती कहे पुकार के, खुद्दार, ईमान धरम, सीता और गीता, आपकी कसम और शोले सहित न जाने कितनी ही खूबसूरत फिल्में हैं जिसमें संजीव कुमार को एक बेहतरीन अभिनेता के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा, क्योंकि संजीव कुमार जैसे कलाकार कभी कभी पैदा होते हैं।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 22165
Who's Online : 6
