हरैया में वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल में गरजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त भाजपा पर साधा निशाना; 38 हजार वोट कटने का किया दावा
*शक्ति शरण उपाध्याय*
बस्ती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा के निर्देश पर 307 हरैया विधानसभा क्षेत्र के छपिया शुक्ल गांव स्थित रानी की बगिया में शनि मंदिर के पास वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अभिषेक दत्त का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।चौपाल को संबोधित करते हुए अभिषेक दत्त ने भाजपा पर निशाना साधते हुए मतदाता सूची से नाम कटने का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि अकेले हरैया विधानसभा क्षेत्र में 38 हजार वोट काटे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और मतदाता सूची में अपना नाम जांचकर वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र प्रताप पांडेय उर्फ बबलू की सक्रियता संगठनात्मक क्षमता और अथक प्रयासों से चौपाल में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में उनकी निरंतर सक्रियता चर्चा का विषय रही। उनके कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने भी पूरी तत्परता दिखाई। वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को गांव गांव तक पहुंचाकर लोगों को उनके मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा संचालन पीसीसी सदस्य नरेंद्रेश्वर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. आलोक रंजन वर्मा, बृजेन्द्र प्रताप नारायण पांडेय, मुकुल प्रताप नारायण पांडेय, देवी प्रसाद पांडेय, राणा प्रताप सिंह, विष्णुमणि त्रिपाठी, घनश्याम शुक्ल, अजय कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।






Views Today : 17730
Who's Online : 23