शिवाला घाट पर राजेश महाराज के मुख्य आतिथ्य में भव्य समारोह, ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गूंजा परिसर

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या/अम्बेडकर नगर। जिले के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध शिवाला घाट पर एक विशेष और गरिमापूर्ण सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों और संभ्रांत लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
समारोह का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय लोक गायिका प्रतिमा यादव रहीं, जिनकी मधुर प्रस्तुति और गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा यादव के साथ-साथ प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. संतराम पांडे ने भी विशेष रूप से शिरकत की। आयोजन के दौरान बबलू पांडे, सूरज पांडे और चंदन पांडे के अलावा वाराणसी से पधारे राजेश पांडे तथा प्रदीप पांडे ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, विराट पांडे, शिवम पांडे और सत्यम पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश महाराज ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर बल दिया। समारोह का समापन अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में ‘जय सियाराम भैया’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ।