कप्तानगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

कप्तानगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तिनिहवा गांव में दिग्विजय चौधरी पुत्र रामतीरथ चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में चर्चा का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।