महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद आगामी 20 नवंबर को अयोध्या के सोहावल क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और इसे सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अयोध्या स्थित बसपा के मंडलीय कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शामिल बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसभा में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की। इस अवसर पर अयोध्या से बसपा के संभावित विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता सुरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। सुरेश यादव के अनुसार, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बसपा की सरकार बनने जा रही है और मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से 20 नवंबर को होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचकर एकजुटता दिखाने की अपील की। मंडलीय कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य संयोजक एवं पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, विधानसभा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, मंडल प्रभारी प्रदीप भारती, सुजीत कुमार कोरी, मंडल संयोजक रवि प्रकाश मौर्य, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी और महानगर अध्यक्ष राममूर्ति यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बैठक में विजय वर्मा, रवि मौर्य, विश्वजीत यादव, राम अवतार यादव, ज्ञानचंद यादव, पूर्व प्रधान शिवकुमार यादव, दिनेश कुमार गौतम, श्याम नारायण चौधरी, सतेन्द्र कुमार चौधरी, सुकुल गौतम, जयप्रकाश कोरी, हर्ष कुमार कोरी, अर्जुन चौधरी, राम प्रसाद, नंदलाल, राम बहादुर, निशांत कुमार, महेश कुमार, राम तिलक, राम सिंगार कोरी, दीनदयाल आर्य, अरविंद कुमार, आदित्य कुमार, जितेंद्र कुमार कोरी, अजय यादव, यमुना प्रसाद, मोहम्मद शकील, मोहम्मद हारुन अंसारी, राजेश गौतम, इंद्र कुमार कोरी, आशीष गौतम, राम मिलन कोरी, मोहर्रम अली शंकर, रामजी सोनी, रामकिशुन गौतम, संतोष कुमार (सोनू), ओमप्रकाश (दीपू), रामपति वर्मा और पूरा बाजार सेक्टर अध्यक्ष संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।