सफल हो गया आज यह चन्द्रयान अभियान। -डॉ बी के वर्मा

चन्द्रयान-3 की सफलता पर समस्त देशवासियों का हार्दिक बधाई

चन्द्रयान अभियान ने किया अजूबा काम।
इसरो के वैज्ञानिकों! शत् शत् तुम्हें प्रणाम।

इससे दुनियां में बढ़ा भारत का सम्मान।
सफल हो गया आज यह चन्द्रयान अभियान।

ऐसा लगता आ गया आज खुशी का पर्व।
अपने भारत वर्ष पर किसे नहीं है गर्व।

चन्दा मामा दूर थे आज हुए नजदीक।
याद रहेगा देश को यह तेइस तारीख।

वैज्ञानिकों का हुआ स्वप्न आज साकार।
हर कोई इस देश की करता जय जयकार।

डा0 वी0 के0 वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी/सामाजिक कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *