बीआरसी कुदरहा पर एफएलएन प्रशिक्षण का समापन

बीआरसी कुदरहा पर एफएलएन प्रशिक्षण का समापन

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

कुदरहा / बस्ती। विकास क्षेत्र कुदरहा के ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में चल रहे एफएलएन एवं एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण 20 जुलाई 2026 से शुरू हुआ था, जो चार चरणों में कुल आठ बैच के माध्यम से संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण में विकास क्षेत्र के 117 प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के कुल 390 शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गणित मेला, वीणा एवं संतूर पुस्तकों में किए गए नवीन परिवर्तनों तथा उनके औचित्य की जानकारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में दी गई।

प्रशिक्षण में संदर्शिका में हुए नवीन परिवर्तनों, 10 पॉइंट टूल किट, एमजीएमएल कक्षा संचालन (जी-1 एवं जी-2), कैच-अप शिक्षण, निपुण लक्ष्य विस्तार, बाल वाटिका से कक्षा पांच तक के अधिगम लक्ष्यों, समझ के साथ पठन एवं अभिव्यक्ति के लिए लेखन, खुले छोर वाले प्रश्नों के महत्व तथा हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड (एचपीसी) सहित विभिन्न विषयों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त अधिगम को कक्षा शिक्षण में प्रभावी रूप से लागू करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आनंददायी शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण संदर्भदाता के रूप में एआरपी अंकित कुमार सिंह, शालू सिंह, रामगोपाल, संजय पाण्डेय एवं अनूप सिंह ने सत्रवार प्रशिक्षण का प्रभावी संचालन किया। समापन दिवस पर आनंद दुबे, गिरजेश चौधरी, अखिलेश त्रिपाठी, आरती, अंकिता, स्वर्णिमा, वंदना वर्मा, अमिता, शकुंतला, अमरेज कुमार, उत्तम दुबे, अभिषेक सिंह, गौरी नंदन शुक्ला, चंद्रकांत, मुन्ना प्रसाद, बृजेश, राकेश एवं आशाराम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।