महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। संत तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा संचालित भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला का शुभारंभ आज हर्षोल्लास के साथ किया गया। वर्ष 1964 से निरंतर चली आ रही इस परंपरा के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथियों और संतों ने दीप प्रज्वलित कर लीला का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अयोध्या के कई प्रतिष्ठित संत-महात्मा और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज (अध्यक्ष) रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण महाराज (कार्यकारी अध्यक्ष) महंत दिनेंद्र दास महाराज (ट्रस्टी, राम जन्मभूमि) स्वामी संजय दास महाराज (महामंत्री) महंत अवधेश कुमार दास महारा (कोषाध्यक्ष, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर) महंत डॉ. महेश दास महाराज(प्राचार्य) नागा राम लखन दास महाराज व महंत हेमंत दास महाराज (श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर) महंत देवेशाचार्य , महंत मुकेश दास , महंत उपेंद्र दास और महंत शशिकांत दास महाराज अभिषेक मिश्रा, महंत मनीष दास, महंत धनुषधारी शुक्ला, तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष राजेश महाराज,रघुपति पांडे, राजीव रंजन पांडेय, अंबिका दास, विराट दास, घनश्याम दास तन्मय दास, पृथ्वी दास,शशि दास, प्रह्लाद सिंह तथा सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुंदर प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सव का माहौल बना हुआ है।