जमीन कब्जेदारी को लेकर विवाद में 8 गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

जमीन कब्जेदारी को लेकर विवाद में 8 गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटा गणेशपुर में जमीन कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

 

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में वाल्टरगंज पुलिस ने 8 अक्टूबर 2026 को ग्राम सिकटा गणेशपुर में जमीन कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों के आमादा फौजदारी होने की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से आठ अभियुक्तों को करीब 14:30 बजे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय रवाना किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में अच्छेलाल निवासी सिकटा गणेशपुर, राम भओर निवासी गौरा गणेशपुर, दिनेश निवासी मदनापुर थाना खीरोह जनपद रायबरेली तथा धर्मेन्द्र शर्मा, सुखराम शर्मा, ध्रुपराज शर्मा, राज शर्मा और धर्मराज शर्मा निवासीगण सिकटा थाना वाल्टरगंज शामिल हैं।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन यादव, चौकी प्रभारी गनेशपुर, कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव, कांस्टेबल गणेश कुमार, कांस्टेबल काशीनाथ पाण्डेय तथा रिजर्व कांस्टेबल आदर्श मिश्रा शामिल रहे।