एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में बच्चों को सिखाए यातायात नियम

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में बच्चों को सिखाए यातायात नियम

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । यातायात पुलिस जनपद बस्ती द्वारा एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में नन्हे बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खेल-खेल में ट्रैफिक लाइट की लाल, पीली और हरी बत्तियों का महत्व समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि सड़क पार करते समय हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें तथा पैदल चलते समय फुटपाथ का उपयोग करें।

बच्चों को अपने माता-पिता एवं अन्य परिजनों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित करने की सीख भी दी गई।

स्कूल प्रशासन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें प्रारंभिक अवस्था से ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सकता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।