बुलंद इमारत व बेहतरीन शैक्षिक माहौल विद्यालय के प्रगति की गवाही दे रहा-संजय द्विवेदी
प्रधानाचार्य व शिक्षक नेता संजय द्विवेदी को सम्मान में आयोजित हुआ समारोह
🖥️🖥️🖥️
भानपुर (बस्ती) शुक्रवार संत कबीर शंकर दास इंटर कालेज मुहम्मद नगर में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा के प्रधानाचार्य व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी व संचालन प्रधान लिपिक गुरु प्रसाद चौधरी ने किया।
मुख्य अतिथि संजय द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय ने अल्पकाल में विकास का जो इतिहास लिखा है उसे सदियों तक याद किया जाएगा। विद्यालय की बुलंद इमारत व शैक्षिक माहौल विद्यालय के प्रगति की गवाही दे रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे व्यक्ति को मिट्टी से सोना बनाने वाले सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी का आजीवन ऋणी रहूँगा। जीवन में बहुत सम्मान मिला है लेकिन इस सम्मान को कभी नहीं भूलूंगा बल्कि सदैव याद रखूँगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय की प्रगति में संजय द्विवेदी ने बैक बोन के रूप में काम किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में साहित्य, वाणिज्य व वैज्ञानिक वर्ग की बेहतरीन पढ़ाई हो रही है। रिक्त पदों पर शिक्षकों की पूर्ति के लिए अधियाचन भेजा गया है। इसके पूर्व विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य राम लाल निरंजन, इन्द्र बहादुर, पवन कुमार, फागू चौहान, वीरेंद्र बहादुर, करुणेश कुमार, जय प्रकाश चौधरी, प्रदीप कुमार, खुशबू अम्बर, वंदना चौधरी, राम बेचन, शशिधर दूबे, अजीत कुमार, पवन कुमार मौर्य, राम प्रकाश, मेवा लाल, योगेन्द्र प्रसाद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Post Views: 11