राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित किया गया व्यापारी संवाद कार्यक्रम

राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित किया गया व्यापारी संवाद कार्यक्रम

बहराइच 07 जून। राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच खण्ड-2 द्वारा प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस एवं राजस्व वृध्दि समयवध्द रिटर्न फाईलिंग, जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को उनके स्वयं के द्वारा मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी अपडेट करने तथा स्थानीय स्तर पर जीएसटी-20 सुधारों के प्रति जागरुकता हेतु उद्यमियों, करदाताओं एवं अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार को कपडा थोक कमेटी अतिथि भवन में उपायुक्त, राज्य कर, खण्ड-2 यासिर अहमद की अध्यक्षता में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सभागार में उपस्थित समस्त व्यापारी, अधिवक्ता मीडिया से सम्बन्धित तथा विभागीय अधिकारियों के बीच उपरोक्त बिन्दुओं पर शासन की मंशा के अनुरुप व्यापार विचार विमर्श किया गया तथा व्यापारियों एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुये व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने एवं एक पारदर्शी प्रणाली बनाने की बात की गयी। उपायुक्त श्री अहमद द्वारा जीएसटी-2.0 सुधारांे पर व्यापक प्रकाश डाला गया। पंजीयन आधार बढाने, समय से रिटर्न दाखिल करने, जीएसटी पंजीकरण में आई नई व्यवस्था 14ए के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त कम्पोजिशन एवं सर्विस सेक्टर के व्यापारियों को इन्वायसिंग एवं कर जमा करने की प्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया। व्यापार मण्डल के पदाधिकारी कूलभूषण अरोड़ा द्वारा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुये इसे व्यापारी बन्धुओं के लिये अत्यन्त उपयोगी बताते हुए व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझाव संवाद कार्यक्रम में रखे। व्यापारियों की समस्याओं को त्वरित समाधान के लिये ऐसे संवाद कार्यक्रम लगातार बनाये रखने का आश्वासन दिया गया। व्यापार मण्डल के पदाधिकारी कूलभूषण अरोड़ा द्वारा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुये इसे व्यापारी बन्धुओं के लिये अत्यन्त उपयोगी बताते हुए व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझाव संवाद कार्यक्रम में रखे। व्यापारियों की समस्याओं को त्वरित समाधान के लिये ऐसे संवाद कार्यक्रम लगातार बनाये रखने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर जिला उधोग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दीपक सोनी, नगर अध्यक्ष बृजमोहन मातन हेलिया, महामंत्री प्रमोद डालमिया, अध्यक्ष गल्ला व्यापार मण्डल विकास मलानी, जिला कोषाध्यक्ष व्यापार मण्डल एवं टैक्स बार एसोसियेशन की ओर से अजय कुमार श्रीवास्तव, महासचिव टैक्स बार एसोसियेशन वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, शादिक खान एवं अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त श्री अहमद यासिर, सहायक आयुक्त अजय कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, राजीव चौधरी, आलोक मिश्रा व अम्बरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः